फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ई-रिक्शों को बैराज से हटाने पर भड़के चालक, प्रदर्शन किया

ई-रिक्शों को बैराज से हटाने पर भड़के चालक, प्रदर्शन किया

Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शों को बैराज से हटाने पर भड़के चालक, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
अपर मुख्य सचिव के दौरे के मद्देनजर पुलिस द्वारा बैराज से ई-रिक्शों को हटाने से ई-रिक्शा चालक भड़क गए। उन्होंने बैराज मार्ग पर रिक्शों का संचालन ठप रखकर प्रदर्शन किया। अपर मुख्य सचिव के बैराज एवं नेपाल सीमा का निरीक्षण कर लौटने के बाद रिक्शों का संचालन यथावत शुरू हो गया। इस बीच नेपाल आ जा रहे मां पूर्णागिरि धाम के श्रद्धालुओं को भी कुछ देर बैराज से पार्किंग स्थल तक पैदल सफर तय करना पड़ा।


सोमवार को टनकपुर-टू-नेेपाल प्रस्तावित सड़क के निरीक्षण को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का बैराज के निरीक्षण का कार्यक्रम तय हुआ तो कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने बैराज के पास खड़े ई-रिक्शों को हटा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से भड़के ई-रिक्शा चालक संचालन ठप कर पार्किंग स्थल पर एकत्र हो गए। जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर उत्पीड़न का आरोप लगाया। यूनियन अध्यक्ष नन्हें सक्सेना के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में दर्जनों रिक्शा चालक शामिल थे। इधर, कोतवाल ने बताया कि बैराज के पास काफी संख्या में ई-रिक्शों के सड़क पर खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा था। अपर मुख्य सचिव के दौरे के मद्देनजर उन्हें कुछ देर के लिए वहां से हटाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed