{"_id":"5ab934d24f1c1b324e8b46a6","slug":"21522087122-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नही की गई नेपाली डग्गामार बसों पर कार्रवाई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नही की गई नेपाली डग्गामार बसों पर कार्रवाई तो होगा आंदोलन
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। व्यापार मंडल ने तीर्थाटन और टूर एंड ट्रैवेल के नाम पर डग्गामारी कर रही नेपाली बसों के भारत में होने वाले संचालन पर रोक लगाने की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बनबसा इकाई कार्यकारणी ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एक सप्ताह में उक्त बसों का संचालन बंद नही किए जाने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में लिखा गया है कि प्रतिदिन इस बार्डर से बीस नेपाली बसें दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार को संचालित की जा रही हैं। तीर्थाटन और टूर एंड ट्रेवेल के नाम पर संचालित हो रही नेपाली बसों से डग्गामारी की जा रही है। परमिट का गलत प्रयोग कर नेपाली बस स्वामियों द्वारा तीर्थाटन और टूर बुकिंग न कर दैनिक सवारियां ढोने का कार्य किया जा रहा है। बता दें कि टनकपुर डिपो का कारोबार और बनबसा का व्यापार पूरी तरह से नेपाल पर निर्भर है। ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री संजय पारिक, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल आदि के हस्ताक्षर हैं।