{"_id":"5a32b1f34f1c1bb34a8b622b","slug":"21513271795-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजड़ा के छात्र-छात्रओं का सम्मान हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजड़ा के छात्र-छात्रओं का सम्मान हुआ
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय इजड़ा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। चंपावत में मंगलवार को जिला स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वाद-विवाद और प्रेरक गीत में द्वितीय स्थान और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं के लोकनृत्य को भी खूब सराहा गया। प्रधानाध्यापिका पुष्पा वर्मा की अध्यक्षता और कैलाश जोशी के संचालन में हुए सम्मान समारोह में मोहित गड़कोटी, मनोज पंत, नीरज कुमार, सपना गड़कोटी, तनुजा बोहरा, रिया माहरा, अनीता रावत, अंजलि, रेनू को सम्मानित किया गया।