फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हवन, यज्ञ भंडारे के साथ पुराण कथा का समापन आज

हवन, यज्ञ भंडारे के साथ पुराण कथा का समापन आज

Mon, 30 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हवन, यज्ञ भंडारे के साथ पुराण कथा का समापन आज
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप देवीधार की पहाड़ी में मां भगवती मंदिर में चल रही श्रीमद्देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को विशाल हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ पुराण कथा का परायण होगा। सोमवार को कथा के नवें दिन सुबह से ही विद्वान पुरोहितों पंडित प्रकाश पुनेठा, पंडित गिरीश कलौनी, पंडित राजेश पांडेय, पंडित विनोद पांडेय, पंडित संजय पांडेय द्वारा गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु पूजन, चतुषष्ठी योगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन एवं सर्वतोभद्र मंडल पीठ पर मां दुर्गा का पूजन किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति के लिए ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता द्वारा कराई जा रही पुराण कथा के चलते यहां काफी चहल पहल बनी हुई है। पूरा वातावरण भक्तिभाव में सरोबार हो गया है। दोपहर बाद यहां संगीतमयी वातावरण में शुरू हुई पुराण कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य राकेश चंद्र डुकलान ने कहा कि सभी मनुष्यों को ईश्वर भक्ति के लिए समय निकालना चाहिए। कथा में संगीत हिमांशु ढौंडियाल और सर्वेंद्र ध्यानी द्वारा दिया जा रहा है। कथा सुनने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुुंच रहे हैं। कथा के आयोजक ने क्षेत्रीय लोगों से 31 अक्तूबर को होने वाले भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed