{"_id":"598758c24f1c1b2d708b467b","slug":"21502042306-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंई का आषाढ़ी महोत्सव: सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंई का आषाढ़ी महोत्सव: सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम मची
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
सुंई के आषाढ़ी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। देर रात तक चली सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण और सांस्कृतिक दल खटीमा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विशिष्ट अतिथि एलडी बिनवाल, लक्ष्मी दत्त भट्ट, रेनू गड़कोटी, भूपाल सिंह मेहता, नरेश करायत, हयात सिंह, भाष्कर मुरारी ने आयोजकों के प्रयासों को सराहा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे की अध्यक्षता और सचिन जोशी, भुवन चौबे के संचालन में हुई सांस्कृतिक संध्या में कला दर्पण लोहाघाट के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में आए कलाकारों ने जै मैय्या दुर्गा भवानी वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। कलाकारों ने हुड़का छुड़का गीत मुड़व की मानी सुवा मुड़व की मानी, त्वेले म्यार चारों बाट करी हाली नी खानी की शानदार प्रस्तुति से वाहवाही लूटी।
प्रियंका राजन ने पलिय गौं का मोहना, त्वे में लागा म्यर मना आदि गीतों की झड़ी लगा दी। कलाकार प्रियंका, अंजलि, पूजा, सरिता, आशा, राखी, खुशाल, रवि, जय, विकास, कमल, सतीश, वीरू ने सुर में सुर मिलाया। सांस्कृतिक दल खटीमा के दल नायक राजेंद्र सिंह मेहता के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली आदि गीत गए। गुरुकुलम एकेडमी के बच्चों ने योगासन, देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकार पंकज तिवारी ने हास्य प्रहसनों से दर्शकों को लोटपोट किया। सुनील कालाकोटी ने विभिन्न राजनेताओं और कलाकारों की आवाज निकालकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति के प्रेम चौबे, मदन पुजारी, सुनील चौबे, मनीष चौबे, प्रकाश खर्कवाल, मोहन पुजारी, बालम खर्कवाल, प्रियांशु चौबे आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
वॉलीबाल क्लब लोहाघाट चैंपियन बना
सुंई के वायुरथ महोत्सव में भारतीय स्टेट बैंक और बाबा सेल की ओर से प्रायोजित इनामी वॉलीबाल प्रतियोगिता में वॉलीबाल क्लब लोहाघाट की टीम ने आईटीबीपी की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि डा.नागेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। वॉलीबाल क्लब के कोच जितेंद्र राय के नेतृत्व में गई टीम के खिलाड़ी देवेंद्र पुजारी, हेम चंद्र पाठक, रोहित सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मोहननाथ गोस्वामी और मदन पुजारी थे। आयोजन समिति ने विजेता टीम को तीन हजार और ट्राफी, जबकि उप विजेता टीम को दो हजार रुपये और ट्राफी भेंट की।
क्रास कंट्री में पंकज ने बाजी मारी
सुंई के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में हुई क्रास कंट्री में पंकज कुमार ने बाजी मारी। टाक करायत से आदित्य महादेव मंदिर महोत्सव स्थल तक सात किलोमीटर लंबी मैराथन में पंकज कुमार ने पहला, गोविंद सिंह बोहरा ने दूसरा, संदीप मेहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सुनील सामंत, धीरज जोशी, रिंकू महरा, अमित बिष्ट, मयंक ओली, नाथू कुमार, अमित पुजारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। महोत्सव समिति ने अव्वल रहे धावकों को पुरस्कृत किया।
रक्तदान शिविर में 20 यूनिट खून एकत्र हुआ
सुंई के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में रविवार को हुए रक्तदान शिविर में 20 यूनिट खून एकत्र हुआ। पिथौरागढ़ से ब्लड बैंक प्रभारी डा.नागेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आए चार सदस्यीय दल ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के हिमवीरों के अलावा क्षेत्रीय लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान 18 वर्ष से कम आयु के युवाओं का रक्त परीक्षण करने के साथ ही उन्हें रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई। इससे पहले शनिवार को देवीधुरा में आयोजित रक्तदान शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया था।
महोत्सव में आज
सुंई के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव का मुख्य आकर्षण मां भगवती का बिना रस्सों के सहारे निकलने वाला वायुरथ होगा। सोमवार अपरान्ह बाद सुंई के आदित्य महादेव मंदिर से मां भगवती का वायुरथ पांच गांव सुंई और 20 गांव बिशुंग के दुर्गम रास्तों को पार करते हुए निकलेेगा, जो देर रात मंदिर में पहुंचेगा।