फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जनसमस्याओं का नौ अगस्त तक हर हाल में समाधान करें

जनसमस्याओं का नौ अगस्त तक हर हाल में समाधान करें

Sun, 09 Jul 2017 11:20 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं का नौ अगस्त तक हर हाल में समाधान करें

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा व क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य से उपजी समस्याओं को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को राजमार्ग के निर्माण से बनी जनसमस्याओं के समाधान के लिए नौ अगस्त तक का समय दिया है।

तहसील में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने पहले राजमार्ग चौड़ीकरण से पैदा हुई जनसमस्याएं सुनी। मंत्री के समक्ष लोगों ने राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य के बाद लोगों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याएं उठाई। इस मौके पर पानी निकासी की समस्या को लोगों ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्मित किए गए हर शहर व कस्बे में डिवाइडरों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी उठाई गई। विधायक ने भी मंत्री के समक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने एनएचएआई के प्रबंधक अजय विश्नोई को कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने, नौ अगस्त तक निर्माण कार्य से पैदा हुई हर जनसमस्याओं के निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ठीक है, लेकिन उसके निर्माण में जन सुविधाओं पर ध्यान दिया जाना भी जरूरी है। इस मौके पर एसडीएम अनिल चन्याल, एनएच के परियोजना प्रबंधक पीसीएस पांडेय, कार्यदायी ठेकेदार के अलावा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, हेमा जोशी, विमला सजवान, रोहताश अग्रवाल, मुकेश कलखुड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बाघ के हमले से सुरक्षा को जरूरी कदम उठाएं
टनकपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने वन विश्राम गृह में वनाधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में हमलावर बने बाघ के आतंक से लोगों छुटकारा दिलाने के लिए जल्द कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकारियों से बाघ के लोकेशन की जानकारी लेने को कहा। कहा कि अब क्षेत्र में हमलावर बाघ द्वारा किसी को मारे जाने की घटना न होने पाए। घटना हुई तो इसके लिए सीधे संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed