फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वन विभाग ने पकड़ा मगरमछ का बच्चा

वन विभाग ने पकड़ा मगरमछ का बच्चा

Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने पकड़ा मगरमछ का बच्चा

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। वन विभाग ने एक मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ शारदा नहर में छोड़ दिया। कई दिनों से एक मगरमच्छ अपने दो बच्चों के साथ क्षेत्र में दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने मगरमच्छ और उसके बच्चों को अन्यत्र छोड़े जाने की मांग की थी।


मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम को जगबूड़ा पुल के निकट पचपकरिया गांव में एक मगरमच्छ के दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के पकड़े जाने की सूचना से अधिकारियों को अवगत कराया। जिनके निर्देश पर मगरमच्छ को दूर ले जाकर शारदा नहर में छोड़ दिया गया है। वन विभाग अनुभाग अधिकारी हरीश चंद ने बताया कि मगरमच्छ का बच्चा करीब तीन फुट लंबा है। इस मौके पर वन दरोगा कमरूद्दीन खान, वन बीट अधिकारी राजन सिंह, गोपाल राम आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि 23 जून को देवीपुरा के मझगांव में भी एक मगरमच्छ अपने दो बच्चों के साथ दिखाई पड़ा था। पिछले माह मगरमच्छ ने दो बकरियों को निवाला बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed