फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दिसंबर तक अवशेष घरों को भी मिलेगी खुले में शौच से मुक्ति

दिसंबर तक अवशेष घरों को भी मिलेगी खुले में शौच से मुक्ति

Sat, 01 Jul 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
दिसंबर तक अवशेष घरों को भी मिलेगी खुले में शौच से मुक्ति

विज्ञापन
चंपावत। मुख्य सचिव एस रामास्वामी के अनुसार दिसंबर 2017 तक राज्य के अवशेष घरों को भी खुले में शौच से मुक्त किया जाना है। इसलिए इसके प्रथम चरण में शहरी विकास पर विशेष फोकस रहेगा, जिसके लिये डीएम को नोडल बनाया गया है। उन्होंने शहरी विकास के कार्यों की लेटलतीफी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अमृत योजना में पेयजल निगम की ओर से किए जा रहे पेयजल तथा सीवरेज के कार्यों पर भी नाखुशी जाहिर की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी के साथ प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में जहां पर परेशानी आ रही है शासन से संपर्क करें, अथवा उनसे फोन पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।



मुख्य सचिव ने कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाना तथा निर्धारित स्थानों पर कूड़ादान रखना अनिवार्य कर दिया गया है इसलिए सभी अधिशासी अधिकारी सुबह छह बजे से सफाई कार्यों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए भूमि तलाशने के कार्य में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, दीनदयाल आजीविका मिशन योजना आदि की समीक्षा की। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि सभी क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अधिशासी अधिकारी चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed