{"_id":"5956a0554f1c1b14348b49e5","slug":"21498849365-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा.अतुल पंत ने दिए हेल्थ और फिटनेस के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा.अतुल पंत ने दिए हेल्थ और फिटनेस के टिप्स
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। हिमवत्स संस्था की ओर से प्राथमिक विद्यालय कुलेठी में दो दिनी विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। हिमवत्स के संरक्षक एमसी रस्यारा, सचिव डॉ. एचडी बिष्ट और नॉलेज क्लब के डॉ. बीसी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें टाइम लैस लाइफ स्किल सोशल इंटरप्राइज के को फाउंडर डॉ. अतुल पंत ने डिजिटल तकनीकी शिक्षा में स्वास्थ्य विषय की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को हेल्थ और फिटेनश टिप्स दिए गए।
उन्होंने बच्चों को स्वयं स्वांस गति मापना तथा ह्दयगति मापने की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व के वर्षों में एनीमेशन, ब्रिज निर्माण तथा इलेक्ट्रिक विषयों पर भी चर्चा की गई। इसी के साथ मशीनीकरण, इतिहास के साथ जीवन परिवर्तन, 21 वीं सदी में सोचने विचारने का ढंग, मशीनीकरण के उपयोग आदि की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जूनियर हाईस्कूल कुलेठी, डुंगरासेठी, खर्ककार्की तथा जीजीआईसी, जीआईसी और राजीव नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही बच्चों को पांच समूह में बांट कर सूक्ष्म प्रशिक्षण कराए गए। कार्यशाला के संचालन में एनआर टम्टा, दीवान सिंह बोहरा, प्रकाश पुनेठा, नवीन रस्यारा, दिनेश चंद्र उप्रेती, दीपक टम्टा, मुक्तेश, अक्षय, ओम प्रकाश, गौरव जोशी आदि ने सहयोग दिया।