{"_id":"59514fd64f1c1b805b8b45b9","slug":"21498501078-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों के खिलाफ विभाग ने नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ विभाग ने नहीं की कार्रवाई
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। पीजी कालेज रोड में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन परिसर में अतिक्रमण करने और दीवार तोडने वालों के खिलाफ अब तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। लोगों ने आयुर्वेदिक और ग्रामीण निर्माण विभाग पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है। जबकि ठेकेदार के खिलाफ की गई एफआईआर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुर्वेदिक और ग्रामीण निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं। विभाग की शह पर अतिक्रमणकारियों ने इससे पहले भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया था। जिसे बाद में प्रशासन और पुलिस ने ध्वस्त कर जमीन विभाग के सुपुर्द कर दी थी। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अतिक्रमणकारियों ने फिर से अतिक्रमण कर दिया। लोगों का कहना है कि अतिक्रमणकारियों ने पहले विभाग के परिसर के अंदर दीवार का निर्माण किया, बाद में सड़क की ओर बनी सरकारी दीवार को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया। इसके बावजूद विभाग दीवार तोडने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उधर थानाध्यक्ष डीएल वर्मा का कहना है कि अभी तक निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में अतिक्रमण करने और दीवार तोडने की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
आज डीएम से मिलेंगे आयुर्वेदिक अधिकारी
लोहाघाट (चंपावत)। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा.सुरेश उप्रेती का कहना है कि इस संबंध में मंगलवार को डीएम और एसपी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
दीवार तोड़े जाने दर्ज कराई शिकायतें
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता सुभाष पांडेय का कहना है कि आयुर्वेदिक अस्पताल में मीनाबाजार की ओर जाने वाली सड़क के पास बनी सरकारी दीवार तोड़े जाने की सूचना एसडीएम को दे दी है।
क्रासर
पिछले वर्ष हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने तत्काल हटा दिया था। विभाग की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी जमीन की खुद देखरेख करें। अतिक्रमण की जांच के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नीलू चावला, तहसीलदार, लोहाघाट।