{"_id":"5846e0604f1c1b104f4485ed","slug":"21-hours-later-the-fixed-communication-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 घंटे बाद ठीक हुई संचार सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 घंटे बाद ठीक हुई संचार सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 06 Dec 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को अपराह्न 12.30 बजे से ठप भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवाएं पूरे 21 घंटे बाद सुचारु हो सकी। संचार सेवा बाधित होने से लोगों को इस दौरान भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी। वहीं बैंकों के कामकाज पर भी भारी असर पड़ा। लोगों को असुविधा के अलावा बीएसएनएल को इस दौरान तकरीबन एक लाख रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ।
बीएसएनएल की संचार सेवा सोमवार अपराह्न से मंगलवार पूर्वान्ह करीब 9.50 बजे तक ठप रही। इस दौरान तमाम सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ। नोटबंदी से परेशान लोगों को रकम जमा करने, निकालने में परेशानी हुई।
लोगों भी इस दौरान इंटरनेट का उपयोग नहीं कर सके। बीएसएनएल के उप खंडीय अभियंता मनीष पंत ने बताया कि पहले अल्मोड़ा-हल्द्वानी के बीच खामी आई। फिर कुछ घंटों बाद अल्मोड़ा-देवीधुरा के बीच ऑप्टीकल फाइबर केबल कट गई। दोनों जगहों की खामियों को ठीक करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार सुबह तक इसे ठीक किया जा सका।