{"_id":"5c703843bdec224cb044ef51","slug":"201550858307-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचपकरिया बी का फाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचपकरिया बी का फाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पचपकरिया खेल मैदान में पचपकरिया क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला पचपकरिया बी ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला पचपकरिया ए ओर बी के बीच खेला जाएगा। शुक्रवार को पचपकरिया खेल मैदान में पचपकरिया क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला पचपकरिया बी और टनकपुर इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पचपकरिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए।
जवाब में टनकपुर की टीम 17 वें ओवर में 160 रनों पर ढेर हो गई। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप पाठक, विशिष्ट अतिथि चंदन रौतेला और मनीष कापड़ी ने किया। मैच के निर्णायक राजू नेगी और पूरन सिंह खड़ायत थे। स्कोरर की भूमिका अमन आर्य ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल जसवंत सिंह बसेड़ा और मनमोहन बिष्ट ने सुनाया। इस मौके पर कमेटी सदस्य सावन आर्य, नरेश मुरारी, मनोज चंद, प्रदीप, सचिन, अनिल आदि ने सहयोग दिया। बता दें कि पचपकरिया ए पहले ही फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। आयोजन कमेटी सदस्य सावन आर्य ने बताया कि जल्द ही फाइनल मुकाबला पचपकरिया ए और बी के बीच खेला जाएगा।