{"_id":"5c5496edbdec2273a3396d2f","slug":"201549047533-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को बैंक संबंधी जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को बैंक संबंधी जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक ने क्षेत्र के ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित करने के साथ ही बैंक संबंधी जानकारी दी।
शुक्रवार को नाबार्ड की ओर से प्रबंधित वित्तीय समावेश निधि के तहत पिथौरागढ़ स्थित जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा अंतर्गत बेलबंद्धगोठ और ओबीसी बहुल ग्राम बमनपुरी के ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
निर्धन वर्ग, ग्रामीणों और किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण योजनाओं, लोन सुविधा, ब्याज, बीमा आदि प्राप्त करने के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षण भी दिया गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि जीरो बैलेंस के तहत खोले गए खातों में तीन माह के दौरान लेनदेन नहीं करने पर ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
समाजसेवी और भाजपा महिला जिला महामंत्री सुनीता मुरारी के आग्रह पर हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षक भूपाल बिष्ट, किशोर राणा, मनीष चंद, प्रकाश सिंह, जगदीश प्रसाद आदि ने ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुष्पा मौर्य, सिया थापा, महेंद्र मौर्य आदि ने सहयोग दिया।