{"_id":"5c5496d9bdec2237d6013b48","slug":"201549047513-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराकोट में जल्द बनेगी पंपिंग योजना, सर्वे कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराकोट में जल्द बनेगी पंपिंग योजना, सर्वे कार्य पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के बाराकोट में बनने वाली पंपिंग पेयजल योजना का सर्वे कार्य पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम ने इस्टीमेट तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इस्टीमेट तैयार होने के बाद जल्द से जल्द शासन स्तर को भेजा जाएगा।
बाराकोट पंपिंग योजना बनने के बाद लगभग पांच ग्राम सभाओं की 5590 जनसंख्या लाभान्वित होगी। कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम ने पांच ग्राम पंचायतों की 34 तोकों की सर्वे की है। इन गांवों में पेयजल योजनाएं नहीं होने से दूरदराज के गधेेरों से पानी ढोना पड़ता है। बाराकोट में पंपिंग योजना बनने के बाद लोगों को पानी के लिए समस्याएं नहीं उठानी पड़ेंगी। कार्यदायी संस्था पंपिंग योजना के लिए लगभग चार करोड़ का इस्टीमेट तैयार कर रही है।
बाराकोट के इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
चंपावत। बाराकोट में पंपिंग योजना तैयार होने के बाद ग्राम सभा बाराकोट, खोला सूनार, काकड़, फरतोला और पम्दा के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
बाराकोट पंपिंग योजना का सर्वे कार्य पूरा हो गया है। वर्तमान में इस्टीमेट तैयार करने की कार्रवाई चल रही है। जल्द इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। पंपिंग योजना बनने के बाद 5590 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बीके जोशी, ईई, जल निगम, चंपावत।