फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सेवा निवृति पर ईओ राठी को दी विदाई

सेवा निवृति पर ईओ राठी को दी विदाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
सेवा निवृति पर ईओ राठी को दी विदाई
नकपुर (चंपावत)। नगर पालिका के ईओ जयवीर सिंह राठी बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें पालिका बोर्ड और नागरिकों ने समारोह पूर्वक विदाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्त ईओ राठी के कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ईओ राठी ने अपने अंतिम सात माह के कार्यकाल में शहर को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। एडवोकेट विनोद प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि हरीश हैसियत, मुकेश जोशी, पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, कैलाश पटवाल, विनोद बिष्ट, पूर्व सभासद मो. याकूब अंसारी आदि वक्ताओं ने भी ईओ राठी के सेवाभाव की प्रशंसा की और अधिकारियों-कर्मचारियों से उनका अनुसरण करने का आह्वान किया। वहां सभासद दीपक बेलवाल, हसीब अहमद, योगेश पांडेय, पूर्व सभासद पूजा निषाद, पूजा आर्य, तुलसी कुंवर, रईस अहमद, कपिल उप्रेती, किशोर हर्बोला, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, कलावती कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed