{"_id":"5c12a3bb42c7925d134eed35","slug":"201544725435-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की मैरिट सूची में आने वालों को आर्थिक सहायता देंगे राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की मैरिट सूची में आने वालों को आर्थिक सहायता देंगे राज
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पंडित बेनीराम पुनेठा जीआईसी के पुरातन छात्र और ऐलेरा कैपिटल लंदन के उपाध्यक्ष राज भट्ट के विद्यालय पहुंचने पर छात्रों ने भव्य स्वागत किया। मूल रूप से सिरतोली खेतीखान निवासी राज भट्ट ने अगले शिक्षा सत्र से स्कूल के सभी छात्रों का शुल्क स्वयं उठाने की बात कही है। साथ ही प्रदेश की मैरिट में आने वाले छात्रों को भी आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।
प्रधानाचार्य एचएन जोशी की अध्यक्षता और संगीत शिक्षक अनूप कौशल और राजू शंकर जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल करने की छात्रों को प्रेरणा दी। अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता और विद्यालय परिवार ने उनका आभार जताया।
तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, गिरीश भट्ट और उदय लाल साह का भी स्वागत किया गया। वहां शिक्षक कामेश्वर सिंह, डीपी शर्मा, विजय चौहान, दीपक कुमार, केसी खर्कवाल, भूपेश देव, केडी जोशी, हरीश पंगरिया, जगदीश गड़कोटी, बसंत आदि मौजूद थे।