{"_id":"5bc4d3a3bdec22174c7de247","slug":"201539625891-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित बेरोजगारों ने लगाया वायदा खिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित बेरोजगारों ने लगाया वायदा खिलाफी का आरोप
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने बैठक आयोजित की। उन्होंने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जल्द विज्ञप्ति जारी न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
एनेक्सी भवन में त्रिभुवन मुरारी की अध्यक्षता, उमेश गहतोड़ी के संचालन में आयोजित बैठक में बेरोजगारों ने कहा कि बीते 22 सालों से हर सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर छलावा कर रही हैं। कई बार उन्हें व्यायाम शिक्षकों के पदों पर विज्ञप्ति जारी करने के कोरे आश्वासन दिए गए हैं। कहा कि समय से नियुक्ति न होने पर प्रदेश के समस्त बेरोजगार उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
निर्णय लिया गया कि 21 अक्तूबर को बीपीएड बेरोजगारों की ओर से देहरादून में चलाए जा रहे आंदोलन में जिले के सभी बेरोजगार शामिल होकर संगठन की ताकत बढ़ाएंगे। वहां सतेंद्र गोस्वामी, नरेश जोशी, उमेश सिंह, मनोज कुमार, भूपेंद्र नाथ, नवीन पंत, मुकेश कार्की, हेम रावत, चंपा वर्मा, पुष्पा भट्ट, पूनम कार्की आदि थे।