{"_id":"5b50d08a4f1c1b4e748b5e99","slug":"201532022922-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न कलस्टरों में 8510 तेजपात के पौधों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न कलस्टरों में 8510 तेजपात के पौधों का वितरण
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला भेषज विकास इकाई की ओर से जिले में चयनित किए गए सभी कलस्टरों में तेजपात पौध का वितरण और रोपण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिला भेषज समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि 12 जुलाई से चलाए गए अभियान में सनिया सिप्टी कलस्टर में 85 किसानों को 2910 पौध, दूबड़ जैनल में 83 काश्तकारों को 2860 पौध, बापरु कलस्टर में 102 किसानों को 2670 पौधों का वितरण और रोपण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में बापरू में चयनित कलस्टर में आवंला नरेंद्र-07 चकैया प्रजाति के पौधों का वितरण किया जाएगा। पौधरोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान योगेश खर्कवाल, दीपक खर्कवाल, सावित्री देवी, पुष्कर सिंह, शांति देवी, कृष्ण सिंह, केशव दत्त, जड़ी बूटी पर्यवेक्षक कमलेंद्र यादव, पूरन सिंह आदि ने सहयोग किया।