{"_id":"5b3bb3cb4f1c1b99468b464a","slug":"201530639307-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क ठीक नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क ठीक नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत क्षेत्र के आदर्श कलोनी के लोगों ने अपने इलाके के बदहाल सड़क मार्ग को ठीक नहीं करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क की हालत ठीक करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को आदर्श कॉलोनी के दीपक सिंह बोहरा, सुंदर बिष्ट, विमलेश थापा, बलवंतनाथ, मनोज राय, गौरव राय, प्रकाश बोहरा, शंकर जोशी, मोहित बिष्ट आदि ने एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से आदर्श कॉलोनी को जाने वाले सीसी मार्ग की हालत बेहद खराब है।
सड़क को बने हुए कई साल बीत गए हैं, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। कॉलोनी वासियों ने कहा कि सोमवार को हुई बारिश से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीसी मार्ग के मरम्मत की मांग की। एसडीएम ने नगर पंचायत के ईओ को तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।