{"_id":"5b26aace4f1c1b624d8b6abe","slug":"201529260750-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत पहुंचा टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत पहुंचा टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन जनसंपर्क अभियान
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। 2012 में रेल बजट में राष्ट्रीय रेल परियोजना में शामिल टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण अब तक शुरू नहीं होने से लोगों आक्रोश है। रविवार को टनकपुर-बागेश्वर रेल निर्माण संघर्ष समिति ने चंपावत में जनसंपर्क अभियान चलाया।
बागेश्वर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न स्थानों में लोगों से प्रस्तावित रेल लाइन निर्माण के लिए एकजुट होकर संघर्ष शुरू करने का आह्वान किया। चंपावत में चलाए गए अभियान में रेल लाइन को लेकर राज्य के सांसदों पर मौन साधने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा गया कि प्रस्तावित पंचेश्वर बांध की वजह से रेल लाइन के खटाई में पड़ने की भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है, जिस कारण जन जागरूकता अभियान चलाया जाना जरूरी हो गया है। इस दौरान आम जनता से अनुरोध किया गया कि सभी अपनी प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित कर टनकपुर-बागेश्वर रेल योजना के प्रकल्प को साकार बनाने में सहयोग प्रदान करें। अभियान दल में गोविंद सिंह भंडारी, खड़क राम आर्य, डुंगर सिंह नेगी, चंदन सिंह ऐंठानी, गोपाल राम आर्य, प्रकाश आर्य, चंद्र सिंह कार्की, धाम सिंह नगरकोटी, अशोक कुमार सिंह, कमल किशोर पांडेय, दीप चंद्र उप्रेती आदि शामिल रहे।