{"_id":"5b254c1b4f1c1b8c278b6126","slug":"201529170971-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत गांवों में घर घर जाकर किया पशुओं का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत गांवों में घर घर जाकर किया पशुओं का टीकाकरण
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से बरसात में पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए सीमांत क्षेत्र के गांवों में घर घर जाकर पशुओं का टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को दवाएं भी वितरित की गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ.वैशाली शाह के नेतृत्व में सीमांत क्षेत्र के मंच, सिमियां, कारी, कठनौली, बचकोट आदि गांवों में पशुओं का टीकाकरण और दवाओं का वितरण किया गया। विभिन्न गांवों में 110 पशुओं का उपचार कर दवाएं दी गई। साथ ही पशुपालकों को बरसात के दौरान मवेशियों को होने वाली बीमारियों की रोकथाम के टिप्स भी दिए गए। चिकित्सा दल में डॉ.वैशाली के अलावा फार्मेसिस्ट कैलाश चंद्र जोशी और दिनेश चंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।