{"_id":"5b09aeb24f1c1bf16e8b4c06","slug":"201527361202-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषपूर्ण वितरण से छतार वार्ड में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषपूर्ण वितरण से छतार वार्ड में गहराया पेयजल संकट
Updated Sun, 27 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जल संस्थान की दोषपूर्ण वितरण व्यवस्था के कारण छतार वार्ड में पेयजल संकट गहरा गया है। जल संस्थान की पेयजल योजना में बीते तीन दिनों से एक भी बूंद पानी नहीं टपक रहा है। जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि पेयजल योजना में पर्याप्त पानी होने के बावजूद उपभोक्ताओं को एक दो बाल्टी पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
पेयजल योजना में कब और किस समय पानी आएगा यह किसी को नहीं मालूम। जब चौकीदार के पास समय हुआ तो पानी खुलता है, अन्यथा कई कई दिनों तक नलों से एक भी बूंद नहीं टपकती है। वार्ड के जीएस जोशी, राजेंद्र कुमार, नीरज जोशी, मुकेश, गौरव जोशी आदि ने जल संस्थान से अन्य वार्डों की तरह ही छतार वार्ड में टैंकर अथवा पिकअप के माध्यम से पेयजल वितरण कराए जाने की मांग उठाई है। जल संस्थान के अवर अभियंता किशोर पंत के अनुसार बढ़ते तापमान और पर्याप्त बरसात नहीं होने के कारण अधिकांश पेयजल योजनाओं के स्रोतों के जल स्तर में गिरावट आई है। जिस कारण कुछ स्थानों में पेयजल वितरण रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।