{"_id":"5a7b3a914f1c1b387b8b517d","slug":"201518025361-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करो
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
गौरव सेनानी कल्याण समिति ने बैठक कर क्षेत्र की वन भूमि पर कूड़ा फेंकने का विरोध किया है। इस बाबत उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता और पुष्कर कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि मीना बाजार के पास पूर्वोत्तर और दक्षिणी छोर के वन क्षेत्र में लोगों द्वारा कूड़ा फेंकने के अलावा शौच करने से क्षेत्र में संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। सूबेदार बुद्धीबल्लभ पांडेय ने कहा कि कूड़े के ढेर से पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। उक्त वन क्षेत्र से होकर कई गांव के लोग, एनएचपीसी कर्मी, स्कूली बच्चे, व्यवसायी आदि आवागमन भी करते हैं। इसके अलावा उत्तरी क्षेत्र की वन भूमि पर ही टनकपुर गैस एजेंसी के सप्लाई वाहन द्वारा उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की जाती है।
इस स्थान पर कूड़े के ढेर होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक के उपरांत समिति सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। बैठक में कै. हरीश कापड़ी, कै. मोहन चंद, कै. मोहन चंद, सूबेदार मोहन सिंह, कृष्णानंद कापड़ी, हवलदार उत्तम चंद, मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।