{"_id":"5a7b39a44f1c1b641f8b4705","slug":"201518025124-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के पास टैक्सी स्टैंड के लिए भूमि चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के पास टैक्सी स्टैंड के लिए भूमि चयनित
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में शीघ्र ही निजी वाहनों और टैक्सियों को खड़ा करने के लिए टैक्सी स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। प्रशासन द्वारा टैक्सी स्टैंड के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। डीएम की संस्तुति के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
तहसीलदार नीलू चावला का कहना है कि नगर क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम और वाहनों को खड़ा करने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंप के पास टैक्सी स्टैंड के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया है। इसके लिए करीब ढाई नाली भूमि प्रस्तावित की गई है। जिसकी पूरी पत्रावली तैयार कर डीएम को भेज दी है। चेयरमैन लता वर्मा का कहना है कि प्रशासन से भूमि हस्तांतरण होने के बाद टैक्सी स्टैंड की डीपीआर तैयार की जाएगी। उसी के अनुरूप शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कोलीढेक में दिव्यांग भवन का निर्माण होगा
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे कोलीढेक में दिव्यांग भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा करीब साढ़े तीन नाली भूमि का चयन किया गया है। तहसीलदार नीलू चावला ने बताया कि कोलीढेक में दिव्यांग भवन के लिए पूर्व में ही भूमि का चयन कर लिया गया था, लेकिन एक व्यक्ति ने उसमें अतिक्रमण कर मकान बना दिया था। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन ने अतिक्रमण ध्वस्त करने के साथ जनहित को देखते हुए भूमि और इसके आसपास की गौचर की भूमि को दिव्यांग भवन के लिए प्रस्तावित किया गया है।