फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नगर निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्धारित

नगर निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्धारित

Sat, 03 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नगर निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्धारित

विज्ञापन
चंपावत। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से स्थानीय निकायों एवं नगर निगमों के मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की समय सारणी निर्धारित कर दी गई है।
जिसके तहत पांच से नौ फरवरी तक सूचियों की पांडुलिपि तैयार करने के साथ 10 से 23 फरवरी तक प्रारूप निर्वाचक सूचियों का मुद्रण, 24 फरवरी से पांच मार्च तक निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन, निरीक्षण एवं दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। छह से 12 मार्च तक दावे आपत्तियों का निस्तारण, 13 से 17 मार्च तक पूरक सूचियों का मुद्रण और 19 मार्च को जनसामान्य के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।


शनिवार को जिला सभागार में हुई बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत लोहाघाट के सात वार्डों के लिए चार मतदान केंद्र और सात मतदान स्थल, नगर पंचायत बनबसा के सात वार्डों के लिए चार मतदान केंद्र और सात मतदान स्थल, नगरपालिका चंपावत के नौ वार्डों के लिए आठ मतदान केंद्र और नौ मतदेय स्थल तथा नगरपालिका टनकपुर के 11 वार्डों के लिए नौ मतदान केंद्र एवं 15 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। इस मौके पर सभी नगर नगर निकायों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मतदाता सूची तैयार कर चुनाव कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अनिल चन्याल, सीमा विश्वकर्मा, एचजी भट्ट, अभिवन कुमार, जयवीर सिंह राठी सहित पंचस्थानी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed