फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पुलहिंडोला में जय चौखाम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता

पुलहिंडोला में जय चौखाम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 01 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुलहिंडोला में जय चौखाम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
पुलहिंडोला में हुई जय चौखाम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता पीडीएसपी मड़ इलेवन ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पीडीएसपी मड़ इलेवन ने झूमाधुरी स्पोर्ट्स क्लब को 10 विकेट से पराजित किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले नीरज पांडेय को मैन ऑफ दि मैच और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।

जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए झूमाधुरी स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम 14.1 ओवरों में महज 92 रनों में आउट हो गई। इस टीम की ओर शंकर ने 27 और विजय ने 20 जुटाए। मड़ इलेवन की ओर से सुंदर और नीरज ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में बाद में बल्लेबाजी करते हुए मड़ इलेवन की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने मात्र नौ ओवरों 93 रन जुटाकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया। विजेता टीम के नीरज ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली। अंपायर विनोद धौनी व हरिमोहन धौनी और स्कोरिंग मनोज कुमार ने की। आंखों देखा हाल खीमराज धौनी ने सुनाया।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ लोहाघाट के ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह प्रथोली, आनंद ओली, हरीश कलौनी आदि ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित बांटे। इस मौके पर जोगा सिंह धौनी, एलडी भटट, हयात सिंह धौनी, हयात सिंह बोहरा, डूंगर प्रथोली, मदन कलौनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed