{"_id":"5a734dee4f1c1b8c268b7d4e","slug":"201517506030-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से लाया जा रहा सौंदर्य प्रसाधन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से लाया जा रहा सौंदर्य प्रसाधन पकड़ा
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
एसएसबी ने नेपाल से बड़ी मात्रा में लाया जा रहा सौंदर्य प्रसाधन पकड़कर कस्टम विभाग के सुपुर्द किया है। अलबत्ता एसएसबी को आता देख तस्कर जंगल और कोहरे का लाभ उठाते हुए सामान छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया।
कस्टम विभाग पकड़े गए सामान की जांच और छानबीन के बाद कीमत आंकेगा।
बृहस्पतिवार को एसएसबी 57वीं वाहिनी की धनुषपुल स्थित डी कंपनी के बंगाली बस्ती बीओपी के जवान कंपनी प्रभारी कमांडर एसआई मग सिंह के निर्देश पर पेट्रोलिंग पर थे। सुबह सवा छह बजे जैसे ही एएसआई संजय सिंह, एचसी अनिल कुमार एस पण्डरीनाथ, कांस्टेबल मदन सागर, धीरज, संतोष पाल, अरुण कुमार, राजकुमार भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या 803/10 के पास पहुंचे, उन्हें एक व्यक्ति सामान के साथ नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। एसएसबी जवान उसे पकड़ने दौड़े तो वह सामान छोड़ नेपाल की ओर फरार हो गया।
एसएसबी ने सामान को कब्जे में ले लिया। इसमें लेक्मे कंपनी निर्मित विदेशी सौंदर्य प्रसाधन था। एसएसबी के कमांडर ने बताया कि पकड़ा गया सामान 1152 नग व्हाइटनिंग पैनोसॉनिक (त्वचा को गोरा करने वाला लोशन) हैं। एसएसबी ने सामान को खटीमा स्थित कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया।