{"_id":"5a510ab84f1c1bd1408b50db","slug":"201515260600-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले छह दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहनों को सड़कों पर हैडलाइट के सहारे चलाना पड़ रहा है।
एक जनवरी से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे कामकाजी लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह दस बजे तक क्षेत्र में इतना अधिक कोहरा फैला था कि एनएचएआई पर वाहनों को हैडलाइटों के सहारे चलाना पड़ा। वहीं, प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की है, जिससे मजदूरों और निर्धन वर्ग के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
हालांकि, पुलिस ने हुड्डीनदी से कटे और टूटे पेड़ों की जड़े मंगाकर थाने के पास, बस अड्डे और हाकिम सिंह चौक पर अलाव की व्यवस्था की है। शनिवार सुबह बनबसा का तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दोपहर बाद तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।