फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लापता युवक नहीं मिला, खोज जारी

लापता युवक नहीं मिला, खोज जारी

Thu, 30 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
लापता युवक नहीं मिला, खोज जारी

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ के पास शारदा नहर पुल से लापता हुए युवक का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है। नहर में डूबने की आशंका से पुलिस के गोताखोर उसे खोजने में जुटे रहे। इधर, पुल के पास से बरामद हुई युवक की बाइक कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


बुधवार सुबह चंदफार्म निवासी रमेश चंद्र भट्ट (22) स्व. गोविंद बल्लभ भट्ट की बाइक शारदा नहर पुल पर गिरी मिली। रमेश मंगलवार को बाइक से अपने मामा की शादी में देवीपुरा जाने को घर से निकला था। रमेश की बाइक पुल पर गिरी मिलने के बाद से परिजनों और क्षेत्र के लोगों में खलबली मची है। आशंका है कि देवीपुरा जाते वक्त रमेश पुल के पास गिरकर नहर में डूब गया होगा। घटना का पता चलने के बाद से पुलिस के अलावा अन्य गोताखोर भी रमेश की तलाश में जुटे हैं। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी गोताखोरों ने पूरे दिन नहर में रमेश की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed