{"_id":"59f7707a4f1c1b65548ba0b5","slug":"201509388410-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान में स्वस्ति व धीरज रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान में स्वस्ति व धीरज रहे अव्वल
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। परिवर्तन एक नई सोच संस्था ने सोमवार को क्षेत्र के निजी स्कूलों के बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। विजन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में स्वस्ति देउपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सम्राट सिंह भाकुनी ने द्वितीय, दीपशिखा मेहरा ने तृतीय व सुमेधा लेखक व शुभम महर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कनिष्ट वर्ग में धीरज जोशी प्रथम, दक्ष जोशी द्वितीय व करन जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता बच्चों को व्यापार मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल के सौजन्य से पुरस्कृत किया गया। संस्था के अध्यक्ष नवलकिशोर तिवारी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य विविध विधाओं में क्षेत्रीय प्रतिभा को उचित वातावरण उपलब्ध कराना है। संस्था के सचिव शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विद्यालयी पाठ्यक्रम पर आधारित थी, जिसमें बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आयोजन में अनिल पालीवाल, शम्मी कोहली, दीपक राय, सौरभ कलखुड़िया, करन विश्वकर्मा, बासु चौड़ाकोटी आदि ने सहयोग दिया।