{"_id":"59d3c72c4f1c1b9e538b57a8","slug":"201507051308-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। स्टेडियम में मंगलवार से अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। स्टेडियम के इनडोर मैदान में चल रही प्रतियोगिता में कुमाऊं भर के 14 महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं है।
पहले दिन हुए एकल मुकाबलों में काशीपुर, नैनीताल, बाजपुर और पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। जबकि युगल मुकाबले में पिथौरागढ़ की टीम ने खटीमा को हराया। इस मौके पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डा. नागेश शर्मा, प्राचार्य डा. जीप्रकाश, डा.सीएस साहू, डा. मनोज उप्रेती, डा. श्वेता सिंह, क्रीड़ाधिकारी डा. धर्मवीर सिंह, डा. सुल्तान यादव, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता आदि मौजूद थे। संचालन डा. पंकज उप्रेती ने किया।