फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोनिवि के एमसी जोशी बने एसोसिएशन संरक्षक

लोनिवि के एमसी जोशी बने एसोसिएशन संरक्षक

Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि के एमसी जोशी बने एसोसिएशन संरक्षक

विज्ञापन
चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की बैठक में जिला इकाई का विस्तार किया गया। जिसमें लोक निर्माण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी एमसी जोशी को एसोसिएशन का संरक्षक मनोनीत किया गया। शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता और महामंत्री जीवन ओली के संचालन में हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कलक्ट्रेट के गुंसाई सिंह किरौला, शिक्षा विभाग के ईश्वरी लाल साह, ग्राम्य विकास विभाग के गोपाल सिंह, समाज कल्याण के मोहन गिरि, कृषि विभाग के रमेश सिंह बोहरा और सुदर्शन गहतोड़ी को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया।


इसके अलावा प्रदीप सिंह रावत, प्रदीप कुमार गहतोड़ी, आरसी तिवारी को सलाहकार, मोहन सिंह ढेक को मीडिया प्रभारी तथा धनराज सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र ओली, चंदन सिंह बिष्ट को संगठन मंत्री और निर्मल सिंह मेहता, हेम चंद्र लोहनी, चंचल सिंह मेहता और राकेश कुमार को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतनमान 2000 के स्थान पर 1900 किए जाने पर गहरी नाराजगी प्रकट की गई। बैठक में महेश चंद्र जोशी, एलएम चतुर्वेदी, आरएस बोहरा, राजेंद्र भट्ट, आरएन पंत, अर्जुन चंद, शिव प्रसाद जोशी, चंद्रशेखर भट्ट, खीम सिंह बिष्ट, चंदन सिंह, नरेंद्र कुमार, कैलाश सिंह, किशोर मेहता, विनोद कुमार, महेश सिंह, पंचम कुमार, केएन सुतेड़ी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed