{"_id":"597cc71e4f1c1b7e098b4579","slug":"201501349662-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल में फैले करंट से एक खच्चर की मौत, एक गंभीर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल में फैले करंट से एक खच्चर की मौत, एक गंभीर झुलसा
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम-कोटकेंद्री अश्व मार्ग में लगे विद्युत पोल में अचानक आए करंट की चपेट में आने से एक खच्चर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य खच्चर गंभीर रूप से झुलस गया। खच्चर स्वामी भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचा।गनीमत रही कि इस मार्ग से लोगों की आवाजाही कम है, वरना जनहानि की घटना भी हो सकती थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चूका निवासी पान सिंह खच्चरों से सामान ढ़ोने के लिए शनिवार की शाम करीब पांच बजे पूर्णागिरि-कोटकेंद्री अश्व मार्ग से अपने खच्चर लेकर सेलागाड़ आ रहा था कि उसके दो खच्चर सेलागाड़ के समीप स्थित वन विभाग की चौकी से कुछ दूरी पर लगे विद्युत पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए। करंट के झटके से एक खच्चर गंभीर रूप से झुलस कर छिटक गया, लेकिन पोल से चिपक कर एक खच्चर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचा खच्चर स्वामी खच्चर को अचेत अवस्था में पड़ा देख घटना स्थल की ओर बढ़ा तो करंट का हल्का झटका महसूस होने पर वह वापस लौट आया। इधर घटना से ऊर्जा के हड़कंप मचा है। एसडीओ बीएम भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।