{"_id":"5970e5a44f1c1b4b098b456b","slug":"201500571044-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौमेल जीआईसी में चला मतदाता जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौमेल जीआईसी में चला मतदाता जागरूकता अभियान
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय इंटर कॉलेज चौमेल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी खंड शिक्षाधिकारी महावीर सिंह चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी।
कहा कि लोकतंत्र को असली ताकत मतदान से ही मिलती है। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विमल कलौनी, बीआरसी समन्वयक रमेश जोशी, सीआरसी समन्वयक कैलाशनाथ, राम प्रसाद कालाकोटी और बीएलओ महेश पाठक ने मतदाता सूची में सभी लोगों से अनिवार्य रूप से नाम दर्ज कराने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्य, राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र नाथ, पीटीए अध्यक्ष दिवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।