{"_id":"5942cbbe4f1c1b47018b468c","slug":"201497549758-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले रोडवेज में मरे यात्री के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिले रोडवेज में मरे यात्री के परिजन
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। बुधवार को रोडवेज बस में सफर करने के दौरान हृदयगति रुकने से हुई मौत के बाद यात्री का शव पोस्टमार्टम हाउस में लावारिस हाल में पड़ा है। यात्री के परिजनों के बारे में दूसरे दिन भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों का इंतजार 72 घंटों तक किया जाएगा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
बुधवार को लोहाघाट डिपो की देहरादून जा रही बस (यूके 07 टीए 2989) बस में सवार अजय वर्मा (57) पुत्र सुंदर लाल वर्मा निवासी 2180 यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली की ग्रिफ कैंप के पास हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। रोडवेज चालक-परिचालक यात्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह ने बताया कि शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। आधार कार्ड पर दर्ज पते की दिल्ली पुलिस से तस्दीक कराने पर जानकारी मिली है कि अजय वर्मा के आवासीय पते के स्थान पर एक बड़ा अस्पताल निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि 72 घंटों तक परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन