फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   1k people did mud therepy

एक हजार से ज्यादा लोगों ने चेहरे को मिट्टी से कराया स्नान

Sun, 02 Dec 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 02 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
1k people did mud therepy
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संगोष्ठी में चेहरे पर मिट्टी का लेप लगाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सूर्योदय सेवा समिति एवं आयुष मंत्रालय की ओर से आयोजित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की राष्ट्रीय संगोष्ठी में एक साथ एक हजार से अधिक लोगों ने चेहरे को मिट्टी से स्नान कराकर नया कीर्तिमान बनाया है। इसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के सदस्य डॉ. भनुप्रताप ने संस्था के संस्थापक प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. नवदीप जोशी को मेडल पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कहा कि यह कीर्तिमान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शहर के शारदा स्नानघाट में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम एसएन पांडेय, पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गर्ब्याल ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के इस भव्य कार्यक्रम से जिले के लोगों को इस पद्धति के जनजागरण का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों समेत एक हजार से अधिक लोगों ने चेहरे को मिट्टी से स्नान करा प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठाया। दिल्ली से आए प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. डीएन शर्मा ने प्राकृतिक खान-पान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष मंत्रालय के सदस्य डॉ. एमके तनेजा, अक्षय कृषि परिवार के राष्ट्रीय सचिव डॉ. बैरेनदम गुणाकर, राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय सचिव सुधीर ने भी जानकारी दी। समिति अध्यक्ष लीलाधर पांडेय ने पिछले 14 सालों में समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।


संचालय दीक्षा गुप्ता ने किया। वहां एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, समिति के संरक्षक डॉ. देवी दत्त जोशी, संघ के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र, अंतर्राष्ट्रीय गायब शेरी सिंगर, धर्मेंद्र पांडेय, जानकी, प्रतिभाग अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed