{"_id":"5cc1f4f6bdec225f4b086dd8","slug":"191556215030-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जिलों में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की विज्ञप्ति निकालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जिलों में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की विज्ञप्ति निकालें
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने सरकार से तीन जिलों में शीघ्र प्राथमिक शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति निकालने की मांग की है। प्रशिक्षित बेरोजगार सुनील टम्टा, रमेश राम, उमेश सिंह, किशोर माहरा, अमित कुमार, हीरा मेहता, गिरीश चंद्र, कमला उपाध्याय, रेनु आर्या, तुलसी प्रसाद ने कहा कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा 10 जिलों में प्राथमिक शिक्षकों की विज्ञप्ति निकाल दी गई है।
जबकि पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में अभी तक विज्ञप्ति नहीं निकली हैं। जिससे प्रशिक्षित युवा बेरोजगारी झेल रहे हैं। लेकिन सरकार ने अब तक नियुक्ति संबंधी कोई भी विज्ञप्ति नहीं निकाली। उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी को देखते हुए जल्द सरकार से विज्ञप्तियां निकालने की मांग की है। ब्यूरो