{"_id":"5c2cf31abdec22571a17cc7b","slug":"191546449690-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाप भूमि जबर्दस्ती काटने से मकान में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाप भूमि जबर्दस्ती काटने से मकान में आई दरार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बारहमासी सड़क कटिंग के दौरान निर्माण कार्य में लगी कंपनी द्वारा मुड़ियानी में काश्तकारों की नाप भूमि जबर्दस्ती काटे जाने से एक आवासीय मकान में दरारें आ गई हैं। इस संबंध में प्रभावित काश्तकारों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
कहा गया है कि गत वर्ष सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से मना किए जाने के बाद भी काश्तकारों की भूमि काट दी गई थी। जिसके बाद मकान में दरार आ गई है तथा मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया है। कहा गया है कि खाता संख्या 00047 के बसरा नंबर 16 के खाते धारकों को उनकी भूमि का कोई मुआवजा नहीं मिला है। प्रभावित ललित सिंह आदि ने जिला प्रशासन से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावितों को जमीन और मकान का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। ब्यूरो