{"_id":"5bf83453bdec22415774e2dc","slug":"191542992979-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क के निर्माण में और अधिक तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क के निर्माण में और अधिक तेजी लाएं
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। कुमाऊं मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच हो रहे बारहमासी सड़क के निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को प्रत्येक दिन की कार्ययोजना बनाकर समय से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटिया और गुणवत्ता हीन कार्यों की शिकायतों पर तत्काल संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कार्यदायी संस्थाओं एवं अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित होने के कारण आपसी समन्वय, बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करें ताकि निर्माण कार्य समय सीमा से पहले ही पूर्ण हो जाएं।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।