{"_id":"5bb8eeae867a55685a2b4bf8","slug":"191538846382-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रोडवेज स्टेशन का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रोडवेज स्टेशन का निरीक्षण किया
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंपावत। जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट से जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने समतलीकरण के कार्य में और तेजी लाने और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करवाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने परिसर में बने शौचालय, मार्ग और पिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रोडवेज बसों से आने वाले दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से मार्ग बनाने को कहा। इस अवसर पर चंपावत विकास संघर्ष समिति के बसंत तड़ागी, किशोर पांडेय, कैलाश पांडेय आदि ने यात्रियों के बैठने के लिए विश्रामगृह बनाने और परिसर के पीछे केमू वाली जगह पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करने का निवेदन किया।
जिलाधिकारी ने लोनिवि और उप जिलाधिकारी सदर से संयुक्त निरीक्षण कराकर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर के समीप निजी भवन में खड़े विद्युत पोल को अन्यत्र स्थापित करवाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर लोनिवि, स्वजल आदि विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।