{"_id":"5ba7c9f6867a557e824d00d0","slug":"191537722870-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के लिए अब सड़कों पर उतरेंगे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के लिए अब सड़कों पर उतरेंगे अभिभावक
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राएं और अभिभावक आंदोलन करेंगे।
रविवार को अभिभावक संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह ढेक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आदर्श स्कूल का दर्जा देने के बावजूद मानकों के अनुरूप विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। इससे छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
स्कूल में प्रवक्ता में अंग्रेजी, हिंदी, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान और एलटी में अंग्रेजी तथा हिंदी विषय के शिक्षकों के अलावा स्वच्छक और चौकीदार के पद भी लंबे समय से रिक्त हैं।
कई बार शिक्षकों की तैनाती की मांग करने के बावजूद शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की कोई पहल नहीं हुई है। बैठक में कैलाश मेहता, पुष्कर बोहरा, ममता जोशी, सुधा जोशी, नारायण सिंह, ममता भट्ट, हेमा जोशी, नीलम चंद, गुमान सिंह, कमल पुजारी आदि लोग मौजूद थे।