फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कई खनन कारोबारियों के नहीं खुले ऑनलाइन रवन्ने

कई खनन कारोबारियों के नहीं खुले ऑनलाइन रवन्ने

Fri, 03 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कई खनन कारोबारियों के नहीं खुले ऑनलाइन रवन्ने
टनकपुर (चंपावत)। स्टॉकों से उपखनिज की बिक्री पर लगी रोक हटने के बाद भी कई खनन कारोबारियों के ऑनलाइन रवन्नों पर से रोक नहीं हटने से वे खासे परेशान है। कारोबारियों का शिष्टमंडल शुक्रवार को तहसीलदार पूनम पंत से मिला। उन्होंने उपखनिज की बिक्री पर लगी रोक शीघ्र हटाने की मांग की।
विज्ञापन


आपदा के मद्देनजर पूर्व डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने कारोबारियों के खनिज भंडार से उपखनिज की बिक्री पर रोक लगाई थी। विधायक कैलाश गहतोड़ी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने खनिज भंडार से उपखनिज की बिक्री पर रोक हटा दी है, लेकिन अब भी कई खनन कारोबारियों के ऑनलाइन रवन्ने नहीं खुले हैं।
विज्ञापन


इस पर खनन कारोबारियों का शिष्टमंडल तहसीलदार से मिला। तहसीलदार पूनम का कहना है कि जिन कारोबारियों ने डीएम के समक्ष आवेदन पेश किए, उनके ऑनलाइन रवन्ने खोले जा चुके है। शेष कारोबारियों के आवेदन पत्र भी डीएम को भेजे जा रहे है। सोमवार तक सभी कारोबारियों के स्टॉकों से बिक्री पर रोक हट जाएगी। शिष्टमंडल में महेश सिंह, जगदीश खर्कवाल, कुंदन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed