फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दिनभर में पांच घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

दिनभर में पांच घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

Mon, 30 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दिनभर में पांच घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में सोमवार को आवाजाही कई बार बाधित रही। मलबा आने से दिनभर में पांच घंटे से अधिक समय तक यह मार्ग अलग-अलग स्थानों पर बाधित रहा। इसके चलते मुसाफिरों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी। इस मार्ग पर कई अन्य जगहों पर आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। वहीं जिले के सभी ग्रामीण मार्ग खुले हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एनएच में अमरूबैंड, धौन और बेलखेत में मलबा आने से आवाजाही पांच घंटे तीन मिनट तक बाधित रही। आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक अमरूबैंड में सुबह 5:57 बजे से ये अवरोध शुरू हुआ। पुलिस, एनएच और आपदा की टीम को सड़क को खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


एनएच में दिनभर का हाल
अमरूबैंड: 5:57 बजे से 7:07 बजे और 10:55 बजे से 11:30 बजे तक।
धौन: 8:10 बजे से 9:30 बजे तक, 1:30 बजे से 2:10 बजे तक, 2:37 बजे से 3:55 बजे तक।
बेलखेत: 8:10 बजे से 9:30 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed