{"_id":"5b5b4fa44f1c1b48748b750f","slug":"191532710820-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन की तैयारियां जोरों पर
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस पर पांच अगस्त को एसएसबी 57वीं वाहिनी अमृतपुर की ओर से भारत-नेपाल मैत्री दौड़ होगी। करीब 21 किमी से अधिक दूरी की हाफ मैराथन में प्रतिभाग के लिए देश के अलावा नेपाल से भी प्रतिभागियों के फोन आ रहे हैं। उधर, एसएसबी के अधिकारी दौड़ की तैयारियों में जुटे हैं।
एसएसबी 57वी वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट सागर जोशी ने बताया कि दौड़ में प्रतिभाग के लिए अब तक बनबसा में करीब दो सौ धावकों ने पंजीकरण करा लिए हैं। इसके अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, यूपी, उत्तराखंड के अलावा नेपाल से भी दौड़ में शिरकत करने के लिए एसएसबी से फोन पर संपर्क किया जा रहा है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दौड़ रूट को दुरुस्त किया जा रहा है।
इस रूट पर कई जगह अस्थायी शौचालयों के निर्माण के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। दौड़ में प्रतिभाग करने वालों को 5 अगस्त को सुबह छह बजे से पहले पहुंचकर पंजीकरण पुष्ट कराना होगा। दौड़ सुबह सात बजे शुरू होगी। दौड़ में शिरकत को पंजीकरण तिथि 29 जुलाई और शुल्क दो सौ रुपये रखा गया है। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों (महिला, पुरुष) को क्रमश: 25 हजार, 15 हजार और 5 हजार का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसबी 57वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट संजीव तिवारी ने बताया कि दौड़ के सफल संपादन को लेकर एसएसबी के अधिकारियों और जवानों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके लिए कई व्यवस्था कमेटियां बनाई गई हैं। धावकों के चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था एसएसबी करेगी।
दौड़ समाप्त होने पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण के अलावा भारत-नेपाल के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। दौड़ में प्रतिभाग करने वाले एसएसबी अमृतपुर के फोन नंबर 05946 24408 के अलावा डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट संजीव तिवारी और असिस्टेंट कमांडेंट सागर जोशी के 9415413349, 8005488462 9415413310 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।