{"_id":"5b2d39be4f1c1b53268b76b8","slug":"191529690558-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वांला में बुजुर्ग की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वांला में बुजुर्ग की खाई में गिरने से मौत
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। स्वांला में बुजुर्ग की खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। परिजन और ग्रामीण रातभर बुजुर्ग की तलाश में जंगलों की खाक छानते रहे। बुजुर्ग का शव शुक्रवार की सुबह खाई से बरामद हुआ। उनका पैर फिसलने की आशंका है। चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि स्वांला निवासी गिरधारी दत्त (57) पुत्र आनदेव बृहस्पतिवार रात दस बजे स्वांला बाजार से अपने घर रवाना हुए। स्वांला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से सौ मीटर की दूरी पर अचानक गिरधारी दत्त का पैर फिसल गया। इससे वह 50 मीटर गहरी खाई में गिर पड़े। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने बुजुर्ग को जंगल में तलाशा। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों को गिरधारी दत्त का शव खाई में गिरा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी चल्थी चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
फैर फिसलने का जताया जा रहा अंदेशा
बृहस्पतिवार देर रात की है घटना
विज्ञापन
फैर फिसलने का जताया जा रहा अंदेशा
बृहस्पतिवार देर रात की है घटना