फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सरकारी मेला समाप्त, रेलवे अब भी यात्रियों से वसूल रहा है मेला सरचार्ज

सरकारी मेला समाप्त, रेलवे अब भी यात्रियों से वसूल रहा है मेला सरचार्ज

Mon, 18 Jun 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सरकारी मेला समाप्त, रेलवे अब भी यात्रियों से वसूल रहा है मेला सरचार्ज

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेला समाप्त हो गया है, लेकिन रेल में सफर रहे यात्रियों से रेलवेे अब भी मेले के नाम पर प्रति यात्री सरचार्ज वसूल रहा है। रेलवे की माने तो यात्रियों को तीस जून तक रेल में सफर करने पर मेला सरचार्ज देना होगा।
मां श्री पूर्णागिरि धाम में हर साल चैत्र नवरात्रों में होली के अगले दिन सेे तीन माह का सरकारी मेला आयोजित होता है। इस बार सरकारी मेला तीन मार्च से पंद्रह जून तक चला। मेले में देश के विभिन्न स्थानों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इस बार रेलवे ने मेला शुरू होने सेे पहले ही फरवरी माह में बड़ी लाइन पर रेल सेवा शुरू कर दी थी। हालांकि रेेलवे ने इस बार मेला स्पेशल रेलों का संचालन नहीं किया, बावजूद इसके यात्रियों को सुविधा के नाम पर प्रति टिकट पांच रुपये सरजार्च वसूला गया, जो अब मेला समाप्त होने के बाद भी यात्रियों से वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

.
तीस जून तक तय है रेलवे की मेला अवधि
रेलवे के स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी का कहना है कि भले ही सरकारी तौर पर मेला समाप्त हो गया हो, लेकिन रेलवे के स्तर पर मेला अवधि हर साल तीस जून तक तय रहती है। इसके तहत विभाग अपनी अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी तीस जून तक ही करता आया है। विभाग के स्तर पर तय मेला अवधि के अनुरूप ही यात्रियों से मेला सरजार्च लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed