फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला

Thu, 17 May 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंका। उन्होंने कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने के लिए राज्यपाल पर संविधान की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल की ओर से कांग्रेस जेडीएस गठबंधन के 116 विधायकों के समर्थन पत्र को नजरअंदाज कर भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य किया है। उनका कहना था कि राज्यपाल के इस फैसले से गोवा, मणिपुर, पांडुचेरी के राज्यपाल भी कठघरे में हैं। क्योंकि यह सब भाजपा सरकार के हाथों की कठपुतली बन चुकी हैं । आज धन बल के सहारे भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त कर संविधान को खतरे में डाल रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देउ की अगुवाई में प्रदर्शन करने और पुतला दहन करने वालों में विजय वर्मा, सूरप प्रहरी, हरीश चौधरी, नारायण सिंह बिष्ट, पूरन सिंह कठायत, नरेश जोशी, केदार सिंह बिष्ट, रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, विपिन जोशी, दिग्विजय कार्की, राम सिंह, महा सिंह, उमेश खर्कवाल, विमल पांडेय, अनुराग नेगी, अभिषेक, दान सिंह बोहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed