{"_id":"5afc69b54f1c1b5a798b46be","slug":"191526491573-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों ने हवालात में साफ पानी की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों ने हवालात में साफ पानी की मांग की
Updated Wed, 16 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायिक बंदीगृह में विधिक साक्षरता शिविर में विचाराधीन कैदियों ने बंदीगृह में दूषित पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि दूषित पानी पीने से पीलिया व खुजली आदि की समस्या हो रही है। कैदियों के लिए लगाया गया वाटर प्यूरीफायर भी खराब पड़ा हुआ है। जिला सचिव ने कैदियों की समस्या को सुनने के बाद पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न मिलने की बात कही। कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अलग से एक टीम का गठन किया जा रहा है। जिसमें हर माह कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर में कैदियों की समस्याओं को सुनने के साथ समाधान किया गया। प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद याकूब ने कैदियों को मिलने प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली नि:शुल्क सुविधाओं की जानकारी दी। कैदियों को नि:शुल्क कानूनी पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र मेहता, दरोगा हेमंत कठैत, द्वारिका प्रसाद शर्मा, अर्द्ध विधिक स्वयंसेवक रेनू गड़कोटी, बंदीगृह प्रभारी राकेश फर्त्याल, रमेश चंद्र गौतम, समीर कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।