{"_id":"5ae4b27a4f1c1ba1098b70f9","slug":"191524937338-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहेगा गोलज्यू महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहेगा गोलज्यू महोत्सव
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। गोलज्यू महोत्सव 9 मई से शुरू होकर पांच दिन तक चलेगा। शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले की तैयारियों पर मंत्रणा की गई। मेले में अध्यात्मिक पक्ष के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम जलवा बिखेरेंगे। प्रदेश की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक झलक को पेश करने के लिए कई नामी टीमों को बुलावा भेजा जाएगा। जबकि हथकरघा व बाहर से आने वाली अन्य दुकानें 16 मई तक लगेंगी। जबकि खेल व झूले 2 जून तक लगे रहेंगे।
गोरलचौड़ मैदान में होने वाले इस महोत्सव में गोलज्यू स्मारिका भी निकाली जाएगी। आयोजन के लिए धन जुटाने को वेबसाइट बनाई जाएगी, जिसके जरिये दूरदराज के लोग भी आर्थिक सहयोग कर सकेंगे। मेले में लकी ड्रा के रूप में अल्टो कार रखी गई है। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी ने कहा कि मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आग्रह किया गया है। इसी तरह महोत्सव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के आने की संभावना है। बैठक में एडवोकेट अमरनाथ वर्मा, डॉ.बीसी जोशी, शंकर दत्त पांडेय, बसंत तड़ागी, राजेंद्र गहतोड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन