{"_id":"5abfc87a4f1c1b95618b4b80","slug":"191522518138-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतचूली महोत्सव का समापन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतचूली महोत्सव का समापन हुआ
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के खतेड़ा में चार दिवसीय सतचूली महोत्सव का देवी रथ यात्रा द्वारा मंदिर की परिक्रमा के बाद संपन्न हो गया है। महोत्सव विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार की रात को खतेड़ा गांव में देवी जागरण हुआ। इस दौरान लोक देवताओं ने अवतरित होकर लोगों के कष्टों का निवारण किया।
शनिवार सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हुई। अपराह्न को खतेड़ा गांव से मुख्य मंदिर तक मां भगवती की डोला यात्रा निकली। चार किमी दुर्गम रास्तों को पार करते हुए देवी रथ सतचूली मंदिर में पहुंची। देवी रथ में सवार मां भगवती के डांगर दिलीप सिंह रावत और कालिका के डांगर चंद्रकांत चिल्कोटी चंवर झुलाते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। नि:संतान महिलाओं ने देवीरथ के नीचे से गुजरकर संतान प्राप्त की कामना की। देवीरथ के पीछे गंगनौला, नसखोला, खतेड़ा, काफली, नाकोट, पोखरीबोरा, किमतोली, ठांठा सुदर्का आदि गांवों के लोग मां भगवती की जयकारा करते हुए चल रहे थे। देवी रथ के मंदिर की परिक्रमा के बाद प्रसाद वितरित हुआ।
अखंड रामायण पाठ हुआ
लोहाघाट (चंपावत)। हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का हवन यज्ञ और भंडारे के साथ पारायण किया गया। विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। शनिवार को मंदिर में विशाल हवन यज्ञ और भंडारा हुआ। हवन में समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि के लिए आहुतियां दी।